HomeBreaking Newsबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया, जानें कब तक रहेंगे...

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया, जानें कब तक रहेंगे पार्टी चीफ?

नई दिल्ली| भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक्सटेंशन पर मुहर लग गई। नड्डा का कार्यकाल अगले एक साल यानी जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया। नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा था।

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (17 जनवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये घोषणा की। अमित शाह ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा को जून 2024 तक बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने आज प्रस्ताव रखा। राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा और बीजेपी के सभी सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा का बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल को जून 2024 तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। जेपी नड्डा ने जून 2019 में पार्टी की कमान संभाली थी।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता को पूरे देश में बढ़ाने में भी जेपी नड्डा का योगदान रहा है। जेपी नड्डा के नेतृत्व में पूरे संगठन ने एक साथ एकजुट होकर काम किया है। विश्व की सबसे बड़ी महामारी कोविड का सामना पूरे विश्व को करना पड़ा।

अमित शाह ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने में जेपी नड्डा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में कई राज्यों के चुनावों में पार्टी की जीत हुई। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी में बीजेपी प्रमुख ने हर तरह से अपनी जिम्मेदारी निभाई, चाहे ढेर सारे गावों में अन्न पहुंचाना हो या मरीजों को अस्पताल पहुंचाना हो।

गृह मंत्री ने आगे कहा कि विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष नड्डा के नेतृत्व में पार्टी 2019 की तुलना में और बड़े जनादेश के साथ 2024 का लोकसभा चुनाव जीतेगी. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कनवेंशन सेंटर में बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक चल रही है. मंगलवार को बैठक के दूसरे और अंतिम दिन जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला लिया गया.

लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने वाले तीसरे नेता बने नड्डा

नड्डा को फिर से अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल गई है। लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले लालकृष्ण आडवाणी और अमित शाह के बाद तीसरे नेता बन गए हैं। हालांकि, राजनाथ सिंह भी दो बार पार्टी अध्यक्ष बने थे, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था।

नैनीताल : सार्वजनिक शौचालय को मिलेगा व्यवासियक रूप, पढ़ें खबर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments