नगर क्षेत्र के पत्रकार डी.एस. सिजवाली ‘सोनू’ के पिता जसवंत सिंह सिजवाली का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह बीते लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
सोनू सिजवाली के पिता ने बीती रात करीब ढाई बजे अपने धारानौला स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे उनके धारानौला स्थित निवास से विश्वनाथ घाट जायेगी। इधर उनके निधन पर तमाम पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। हम सीएनई परिवार की ओर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।