HomeUttarakhandNainitalJNV News, National Science Day Celebration :- हमेशा सक्षम का ही चुनाव...

JNV News, National Science Day Celebration :- हमेशा सक्षम का ही चुनाव करता है प्रकृति का विज्ञान : राज सिंह

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी
जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी नैनीताल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य राज सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने का आह्वान किया। कहा कि प्रकृति का विज्ञान सदैव सक्षम का ही चुनाव करता है तथा नई चुनौतियों से निपटने हेतु हमें तैयार करता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य, सभी शिक्षकों तथा विद्यालय कैप्टन वैशाली एवम राहुल के द्वारा दीप प्रज्जवलन तथा सर चंद्रशेखर वेंकटरमन के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। प्राचार्य राज सिंह ने बताया कि सर चंद्रशेखर वेंकटरमन के द्वारा रमन प्रभाव की खोज 27 फरवरी को की गई थी जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी इसी उपलब्धि के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष निर्धारित दिवस को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कक्षा 10 की छात्रा कुमारी तनुजा ने सर चंद्रशेखर वेंकटरमन के जीवन पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कक्षा 12 की छात्रा कुमारी मनीषा दानू ने विज्ञान दिवस का महत्व बताते हुए उत्तम भाषण दिया। मास्टर उत्पल सिंह ने विज्ञान दिवस 2021 की थीम फ्यूचर ऑफ एस टी आई के बारे में बताया। कुमारी वैशाली ढौंडियाल ने इस अवसर पर एक विस्तृत विज्ञान प्रश्नोत्तरी का संचालन किया। शिक्षक भूप सिंह ने विज्ञान का दैनिक जीवन में महत्व के बारे मे विस्तृत वर्णन किया। जीव विज्ञान के प्रवक्ता दिनेश कुमार ने “विज्ञान की नई उपलब्धियों एवम कोरोना काल में विज्ञान” विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता तोष बहुगुणा के द्वारा “रमन प्रभाव” के बारे में कुछ रोचक जानकारी दी गई। मंच का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन कक्षा 12 की छात्रा कुमारी बिन्नी जोशी के द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments