HomeBreaking Newsएक्स्ट्रा इनकम की ख्वाहिश, ज्वेलर्स करने लगा भांग की खेती, चरस के...

एक्स्ट्रा इनकम की ख्वाहिश, ज्वेलर्स करने लगा भांग की खेती, चरस के साथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, उत्तरकाशी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां पुलिस और एसओजी की टीम ने एक ज्वेलर्स की गिरफ्तारी की है, जो कि एक्स्ट्रा इनकम के लिए बकायदा भांग की खेती कर चरस बनाने और उसे बेचने का काम करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला उत्तरकाशी का है, जहां कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने बीती रात बस अड्डे के पास से एक स्वर्णकार को एक किलो 100 ग्राम के चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की डुंडा में स्वर्ण आभूषणों की दुकान है। अच्छी—खासी कमाई होते हुए भी इसने भांग की अवैध खेती शुरू कर दी। यही नहीं यह चरस बनाने का काम करता और उसे बेचता भी था। एसपी प्रदीप कुमार रॉय ने बताया कि 31 दिसम्बर की रात को उत्तरकाशी कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम बस अड्डे पर सयुंक्त अभियान चलाया।

इस दौरान स्वर्णकार कृष्णा शाह निवासी भड़कोट धौन्तरी विकासखण्ड डुंडा को शक के आधार पर रोका गया। जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके पास से 01 किलो, 100 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद स्वर्णकार के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा कर गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस अब भांग की खेती को नष्ट कर रही है। इधर पुलिस व एसओजी की टीम को 10 हजार के नगद इनाम की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments