HomeUttarakhandAlmoraजवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) सुयालबाड़ी देश के टॉप विद्यालयों में शामिल

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) सुयालबाड़ी देश के टॉप विद्यालयों में शामिल

ADVERTISEMENTS

✒️ Brainfeed School Excellence Award

✒️ ब्रेनफीड ने दसवीं राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में जारी की सूची

✒️ जवाहर नवोदय देश के टॉप 500 ​स्कूलों में शामिल

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी नैनीताल को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अपनी उत्कृष्ट व आदर्श शिक्षा के लिए विख्यात इस आवसीय विद्यालय को भारत के टॉप 500 विद्ययालयों की सूची में स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गदगद है।

उल्लेखनीय है कि गत 09 एवं 10 नवंबर, 2022 को इंडिया एक्सपो सेंटर (India Expo Centre), गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में ब्रेनफीड (Brainfeed) द्वारा अपनी दसवीं राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में भारत के टॉप 500 विद्यालयों की सूची जारी की, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय को स्थान प्राप्त हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह ने राष्ट्रीय कान्फ्रेन्स में हिस्सा लिया और विद्यालय को प्राप्त हुई उपलब्धि से संबंधित ट्राफी व प्रमाण पत्र बेनफोड के संपादक ब्रह्मम के.वी. से प्राप्त किया।

इधर विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य ने ट्राफी व प्रमाण पत्र स्टाफ सदस्यों व छात्र-छात्राओं को समर्पित करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से प्रत्येक वह व्यक्ति जुड़ा हुआ है, जो किसी न किसी रूप में विद्यालय को आगे बढ़ाने में सहयोग करता रहा है। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि शैक्षणिक गतिविधियों, सुविधा सम्पन्नता, खेलकूद, सह पाठ्यगामी क्रिया-कलापों और सुरक्षा संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को प्राप्त होती है और हमारे विद्यालय के सभी सदस्यों द्वारा अपने कार्यों का निष्पादन ईमानदारी एवं निष्ठा से हारा सम्पन्न करने के कारण ही विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। विश्वास किया जा सकता है कि कोरोना महामारी के दौरान जिन प्रभावों को देखा जा रहा है, अब प्रत्येक गतिविधि पर विशेष ध्यान देकर सही दिशा में बढ़ रहे हैं। प्राचार्य राजसिंह ने विद्यालय प्रगति के लिए जिला प्रशासन व विशेष रूप से उप जिलाधिकारी राहुल साह को मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करेन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय एवं संभागीय कार्यालय के अधिकारियों को हर सम्भव साधन व सुविधाएं प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments