HomeUttarakhandNainitalभवाली : जसुली देवी शोक्याणी की धरोहर बनेगी पर्यटकों के आकर्षण का...

भवाली : जसुली देवी शोक्याणी की धरोहर बनेगी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

ADVERTISEMENTSAd

✒️ पूर्व मुख्य सचिव नपचयाल ने किया जसूली देवी म्यूजियम का निरीक्षण

✒️ 42 लाख की लागत से हो रहा जीर्णोद्धार कार्य

सीएनई रिपोर्टर, भवाली

पूर्व चीफ़ सेक्रेट्री एनएस नपचयाल ने कहा कि भवाली में 42 लाख की लागत से जसुली देवी म्यूजियम का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। भविष्य में हमारी यह प्राचीन धरोहर पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र बनेगा, जिसका लाभ भवाली शहर में पर्यटन विकास को मिलेगा। इस दौरान नपचयाल के भवाली पहुंचने पर गणमान्य जनों ने उनका भव्य स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि आज पूर्व मुख्य सचिव एनएस नपचयाल (Former Chief Secretary NS Napchyal) ने भवाली नगर बाजार में लगभग 42 लाख की लागत से बन रहे जसुली देवी शौक्याणी म्यूजियम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भवाली नगर की ये धर्मशाला काफी प्रचीन है। धारचूला दारमा की दानवीर महिला जसुली देवी शोक्याणी के द्वारा काठगोदाम से लेकर कैलाश मानसरोवर मार्ग व बद्रीनाथ मार्ग में भी यात्रियों के ठहरने के लिए अनेकों धर्मशालाएं बनाई गई। इसी कड़ी में उनके द्वारा भवाली नगर के मुख्य बाजार में भी ये धर्मशाला बनायी गई थी। इस धरोहर का म्यूजीयम के रूप में जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जो धरोहर के साथ ही भवाली नगर के लिए पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र बनेगा। साथ ही उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री ने मानस सर्किट परियोजना जो कैलाश मानसरोवर का मार्ग है उसकी प्रचीन धरोहरों/मंदिरों के जीर्णोद्धार की परियोजना चलायी है। जिसमें दानवीर महिला जसूली देवी के बनाये गये सभी धर्मशालाओं को भी शामिल किया गया है और भविष्य में भवाली नगर के इस धर्मशाला म्यूजीयम को ओर अधिक धन की जरूरत महसूस हुई तो इस योजना से भी वो इसके लिए मांग कर सकते हैं।

इस दौरान धर्मशाला का संचालन कर रहे भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने इस जनहित के कार्य को आगे बढ़ाने के पालिका स्तर पर किए जा रहे सभी प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य बाजार की ये धर्मशाला भवन आकर्षक म्यूजीयम के रूप में विकसीत होकर धरोहर के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में नगर के मुख्य पहचान बनेगी। इससे पूर्व पूर्व चीफ सेक्रेट्री नपचयाल का भवाली पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, ईओ संजय कुमार, भाजपा मंडल महामंत्री पवन भाकुनी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नीरज अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता कंचन साह, प्रकाश पांडे व कार्यदायी संस्था कुमाऊ मंडल विकास निगम के लोगों ने स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments