HomeUttarakhandBageshwarजनता दरबार : फरियादियों की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण : सीडीओ

जनता दरबार : फरियादियों की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण : सीडीओ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशानुसार सोमवार को तहसील सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

तहसील सभागार में जनता दरबार का आयोजन
तहसील सभागार में जनता दरबार का आयोजन

कई अधिकारियों के जनता दरबार से नदारद रहने पर मुख्य विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और त्वरित निवारण का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दरबार मे अधिकारियों के नदारद रहने पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है। जनता दरबार में हरगोविंद कांडपाल ने जल निगम द्वारा स्थापित टैंक में पानी की कमी की शिकायत की, नारायण सिंह ने संपत्ति विवाद से संबंधित समस्या दर्ज कराई जिसे पुलिस विभाग को निपटारे हेतु भेजा गया। नवनीत सिंह बिष्ट ने वन्य वृक्ष की अनधिकृत कटाई से संबंधित शिकायत उठाई जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु डीएफओ के संज्ञान में भेजा गया। शीला ने नदी के किनारे सुरक्षा उपायों की मांग की ताकि किसी अप्रिय दुर्घटना को टाला जा सके। शेष शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की निगरानी करने और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की अद्यतन जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीपीओ मंजूलता यादव, ईई सिंचाई केके जोशी, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments