HomeBreaking NewsBig News : उत्तराखंड में जन्माष्टमी की छुट्टी की तारीख बदली, आदेश...

Big News : उत्तराखंड में जन्माष्टमी की छुट्टी की तारीख बदली, आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, शासन ने जन्माष्टमी के अवकाश में फेरबदल कर दिया है। पहले अवकाश 18 अगस्त को था अब इसे 19 अगस्त (शुक्रवार) कर दिया गया है। बरहाल अब उत्तराखंड में जन्माष्टमी की छुट्टी 19 अगस्त को मनाई जाएगी। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि, हिन्दू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 19 अगस्त, 2022 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त 2022 (शुक्रवार) को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्णय के आलोक में जन्माष्टमी के त्योहार हेतु 18 अगस्त, 2022 के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त, 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। पूर्व में उत्तराखण्ड शासन की विज्ञप्ति संख्या-823 / xxxi (15)G/2021-74 (सा0) / 2016 दिनांक 02 दिसम्बर 2021 द्वारा वर्ष 2022 हेतु घोषित अवकाशों में दिनांक 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) को जन्माष्टमी के पर्व पर निगोशियेबल इन्स्ट्रमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

हजारों लोगों की आंखें उस समय भर आईं जब शहीद पिता को बेटियों ने दी मुखाग्नि

Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments