सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
आज देवशयनि एकादशी के अवसर पर राष्ट्रीय जनसेवा समिति अल्मोड़ा द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर 150 पौधों का रोपण हुआ।

उपस्थिति लोगों ने पर्यावरण को बचाने को छायादार, फलदार के पौध लगाने का संकल्प भी लिया। समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि हमें व्यापक स्तर पर पौधारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर समिति के महासचिव प्रकाश रावत ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की महत्ता स्पष्ट हो गई है। पौधरोपण कार्य से इसकी कमी को दूर कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि देवशयनि एकादशी का हिंदू धर्मशास्त्रों में बड़ा महत्व है। इस एकादशी को सौभाग्य की एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पद्म पुराण में कहा गया है कि इस दिन उपवास रखने से जानबूझ कर या अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है।
ADVERTISEMENTS











