सीएनई न्यूज, अल्मोड़ा
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था अल्मोड़ा की बैठक में भावी कार्ययोजनाओं पर विचार—विमर्श हुआ। इस मौके पर हुए नव अध्यक्ष पद को लेकर हुए चुनाव में जमन सिंह देवड़ी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। होटल शिखर सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में संस्था अध्यक्ष पद के लिए विचार—विमर्श हुए। वक्ताआं ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष हर सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते संस्था पद से त्यागपत्र दे दिया है। जिस कारण सर्वसम्मति से विचार—विमर्श के बाद संस्था को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए जनम सिंह देवड़ी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रस्ताव लक्ष्मण सिंह बोरा ने रखा एवं अनुमोदन उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा किया गया। तय हुआ इस संदर्भ में संबंधित बैंकों को भी सूचना समय से उपलब्ध कराई जाये ताकि संस्था के कार्य में व्यवधान उत्पन्न न हो। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी व पैंशनर्स के स्वास्थ्य हेतु गोल्डन कार्ड में पैंशनर्स को किस्तों में राहत दी जानी चाहिए। यह योजना सराहनीय है, लेकिन पैंशनर्स की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड के सभी सेवानिवृत्त सेवकों को शासन द्वारा नियत मापदण्डों में 50 प्रतिशत की छूट दी जानी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि प्राय: देखा जा रहा है कि टैक्सी—मैक्स आदि छोटे वाहन चालक मनमर्जी से किराया वसूल करते हैं। उन्होंने परिवन अधिकारी से इस बावत आग्रह किया कि वह शीघ्र टैक्सी चालकों को निर्देशित कर प्रति किमी के हिसाब से रेट निर्धारित करें। निर्णय लिया गया कि संगठन की बैठक अब प्रति माह तीसरे रविवार को दोपहर 12 बजे नियमित रूप से होगी। बैठक में हर सिंह सिराड़ी, लक्ष्मण सिंह बोरा, डॉ. एसएस पथनी, पूरन सिंह ऐरी, रूप सिंह बिष्ट, जसोद सिंह बिष्ट, हयात सिंह गैड़ा, आरएस बिष्ट, आनंद सिंह सतवाल, मनोहर सिंह नेगी, जमन सिंह देवड़ी, शेर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह नयाल आदि मौजूद रहे।
Almora News : सर्वसम्मति से जमन सिंह देवड़ी चुने गये क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था के जिलाध्यक्ष, संस्था की मासिक बैठक
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

