जैंती/अल्मोड़ा। आज सस्ता गल्ला विक्रेता संघ शहरफाटक जैंती की खादी बाजार में हुई बैठक में सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि रूके हुए बिलों का भुगतान शीघ्र नही किया गया तो खाद्यान्न वितरण बंद कर दिया जायेगा। आवश्यकता पड़ी तो सभी गल्ला विक्रेता सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कोरोना काल में अत्यधिक सराहनीय कार्य किया है। इसके बावजूद शासन द्वारा उनके हितों की लगातार अनदेखी की जा हरी है। इस मौके पर सर्व सहमति से यह तय हुआ कि जब तक उन्हें विगत 3 माह का प्रधानमंत्री अन्न योजना के खाद्यान के बिलों (लाभांश, किराया भाड़ा) भुगतान नही किया जाता है तब तक वह खाद्यान का वितरण नही करेंगे। अगर उन्हें मजबूर किया गया तो वह सामूहिक इस्तीफा के लिये बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष शहरफाटक जैंती इंदर सिंह डसीला ने की। इस मौके पर भूपाल सिंह, गोविंद सिंह फर्त्याल, पूरन महरा, विशन सिंह, दिवान सिंह बोरा, मोहन चंद्र जोशी, नाथू राम, कैलाश चंद्र, मोहन सिंह, गोपाल सिंह, प्रमोद, डिगर सिंह, लक्ष्मण सिंह, भगवती देवी, महेंद्र सिंह, चन्दन सिंह, गीता शर्मा, प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
अल्मोड़ा : जैंती के गल्ला विक्रेता विक्रेताओं ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES


