HomeUttarakhandAlmoraजैंती : जैंती क्षेत्र में बही भगवान श्रीराम की बयार, अयोध्या में...

जैंती : जैंती क्षेत्र में बही भगवान श्रीराम की बयार, अयोध्या में भूमि पूजन पर झूमे रामभक्त

जैंती/अल्मोड़ा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन से जैंती क्षेत्र में रामभक्त बेहद उत्साहित रहे। वे जैंती चौराहे पर जुटे और उन्होंने भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष 1100 दीपक जलाए और भगवा ध्वज भी लहराया। वहीं जयकारों से क्षेत्र में श्रीराम की बयार चली। पूरा क्षेत्र भगवान राम के जयकारों व भजनों से गुंजायमान रहा।
जैंती में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के श्रीगणेश की खुशी में कार्यक्रम किया गया। जिसमेंं भगवान श्रीराम का छायाचित्र लगाकर उनकी पूजा—अर्चना की गई। क्षेत्र के सभी लोगों ने इसमें बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। पूजन कार्यक्रम में भगवा ध्वज लगाए गए। जैंती के मुख्य चौराहे पर 1100 दीपक प्रज्वलित कर यह पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ। भक्तों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। वहीं राम के जयकारों से क्षेत्र राममय बना। सभी लोग श्रीराम से संबंधित गीतों पर झूमते दिखाई दिए। कार्यक्रम में आरएसएस समेत सभी भाजपा व हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने भागीदारी की और पूर्ण सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad


इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड शारीरिक प्रमुख एवं लमगड़ा मण्डल कार्यवाह हेमन्त सनवाल, सोशल मीडिया प्रभारी लमगड़ा लक्ष्मण पटवाल, छात्र संघ जैंती के अध्यक्ष दीपक पटवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व छात्र संघ सचिव देवेन्द्र सिंह, प्रधान रमेश बिष्ट, पूर्व प्रधान सुनाडी राजेन्द्र जोशी, दीवान नेगी, आनंद बिष्ट, प्रकाश जोशी, कैलाश सेन, केदार बोरा, राजेन्द्र बिष्ट, मोनू बिश्र सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments