HomeUttarakhandBageshwarजगदीशिला डोली यात्रा पहुंची बागनाथ, भव्य स्वागत

जगदीशिला डोली यात्रा पहुंची बागनाथ, भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का बागनाथ मंदिर में भव्य स्वागत किया। 13 जिलों में 30 दिन तक चलने वाली यात्रा रविवार की शाम गरुड़ पहुंची। यहां लोगों ने डोली का भव्य स्वागत किया। सोमवार को यात्रा बागनाथ मंदिर बागेश्वर पहुंची।

यात्रा के स्वागत के लिए पहले से ही लोग बागनाथ मंदिर में एकत्र थे। ढोल दमाऊ के साथ यात्रा का स्वागत कर लोगों ने डोली की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने डोली के आगमन पर भजन-कीर्तन किए।

यात्रा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि एक महीने के भ्रमण के दौरान यात्रा दस हजार पांच सौ किमी का सफर तय करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य विश्व में शांति व खुशहाली कायम हो, देव संस्कृति की रक्षा हो, उत्तरखंड के चार धामों के साथ-साथ हजार धार्मों की स्थापना हो, देववाणी संस्कृत के उन्नयन के लिए हजार संस्कृत विद्यालय खुलें, हजार ध्यान केंद्र स्थापित हो, बंजर खेतों एवं भूमि का सदुपयोग हो, पलायन रुके, डोली द्वारा पूरे उत्तराखंड में 378 देवालयों जिनको डोली के इन 26 वर्षों में चिह्नित किया उनका नाम एवं वर्णन सरकार अपनी पर्यटन पुस्तक में सम्मलित करने का है।

इसके बाद यात्रा कांडा भद्रकाली मंदिर पहुंची। यहां पहली बार यात्रा पहुंचने पर लोगों में अधिक जोश देखा गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कुंवर सिंह राणा, रोशनी नैथानी, कुशुम सकलानी, परमवीर सिंह, श्याम लाल, दनी लाल साह, मनोज राणा, कैलाश पति, ज्योत सिंह कैंतुरा आदि मौजूद रहे। यहां से यात्रा कांडा के भद्रकाली के लिए रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments