HomeCrimeलालकुआं न्यूज: नगीना कालोनी क्षेत्र में आदर्श जन विकास समिति ने चलाया...

लालकुआं न्यूज: नगीना कालोनी क्षेत्र में आदर्श जन विकास समिति ने चलाया नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं।रविवार को लालकुआं के नगीना कॉलोनी क्षेत्र में आदर्श जन विकास समिति के द्वारा नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य इन लालकुआं क्षेत्र में हो रहे अवैध नशे के खिलाफ महिलाओं को युवाओं को क्षेत्रवासियों को जागरूता पैदा करना था। समिति के अध्यक्ष का कहना है की अवैध नशा बिंदुखत्ता व लालकुआं में ज्यादा फल फूल रहा है। जिसका असर आने वाली पीढियों पर पड़ेगा। उपाध्यक्ष महेश आर्य ने युवाओं और महिलाओं को इस जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की। जागरूकता अभियान की अगुवाई इमरान अहमद व डॉक्टर के पी शर्मा ने की। तमाम क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए नगीना कॉलोनी के सामुदायिक भवन में इसका समापन किया गया। व सरकार से मांग की गई कि अवैध नशा जल्द से जल्द खत्म किया जाए। व दोषियों को सजा दी जाए। जागरूकता रैली में संगठन के अध्यक्ष हरीश लाल, उपाध्यक्ष महेश आर्य, सचिव गणेश दत्त पांडे, संगठन मंत्री प्रताप सिंह बिष्ट, संगठन सलाहकार राम मदन कश्यप, गणेश सिंह, नईम अल्वी, देवआशीष मंडल, डॉक्टर केपी शर्मा, इरफान अहमद, मेवाराम, आरिफ बेग, शकुंतला देवी, प्रीति कश्यप, रमा देवी, नदीम खान, विमला देवी, खेम पाल तमाम युवा साथी महिलाएं मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments