HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : उफनते बरसाती नाले में बाइक सहित बह गया आईटीबीपी...

ब्रेकिंग न्यूज : उफनते बरसाती नाले में बाइक सहित बह गया आईटीबीपी का जवान, भाई गंभीर, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल आदि में भारी बारिश से जन—जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ व सीमांत जनपदों में हाई अलर्ट भी जारी किया है।
मुनस्यारी में बारिश के चलते नदी—नाले उफान पर हैं। बरसाती नाले में आईटीबीपी के जवान की बाइक सहित बहने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसर बृहस्पतिवार को अपनी छुट्टी पूरी कर आईटीबीपी यूनिट में लौट रहे एक जवान की नाले में बहने से मौत हो गई, वहीं जवान का भाई गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मदकोट निवासी कैलाश जोशी उम्र 35 वर्ष आईटीबीपी में तैनात था। वह एक माह पूर्व छुट्टी पर घर आया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह यूनिट में लौटने के लिए अपने भाई अनिल जोशी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से जौलजीबी की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान एक नाले में उनकी मोटरसाइकिल बह गई। इस दुर्घटना में कैलाश जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिल जोशी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। उधर थराली में बारिश होने से एक पुलिया भी बह गई। चमोली में भी बीती रात से बारिश चल रही है। यहां कई संपर्क मार्ग बारिश में बह गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments