HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : अल्मोडा—हल्द्वानी एनएच पर जगह—जगह पत्थरों की बरसात

Big Breaking : अल्मोडा—हल्द्वानी एनएच पर जगह—जगह पत्थरों की बरसात

ADVERTISEMENTS
  • 55 किमी के दायरे में सक्रिय कंपनी की टीम

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

लगतार हो रही भारी बारिश के चलते अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह—जगह पत्थरों की बरसात हो रही है। कई स्थानों पर पहाड़ी दरकने से मलबा सड़क पर आने की भी सूचना है। इसके बावजूद आल डेवलपर्स निर्माण कंपनी द्वारा अभियान के रूप में चल रहे कार्य के चलते सड़क मार्ग लंबे समय के लिए बंद नहीं होने दिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में कभी हल्की तो कभी तेज बारिश का क्रम लगातार जारी है। जिसके चलते नदी—नाले उफान पर हैं और राष्ट्रीय राज मार्ग पर भी पत्थर गिरने की सूचना है। इधर निर्माण कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक काकड़ीघाट से क्वारब तक 35 से 55 किमी के एरिया में जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। जहां कहीं भी पहाड़ दरकने, मलबा आने या सड़क जाम की सूचना मिल रही है कंपनी के कारिंदे तत्काल जेसीबी लेकर वहां पहुंच रहे हैं। हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। इधर मलबा हटाने के कार्य में कंपनी के कार्मिक तय्यब खान, इंद्र पटेल के दिशा—निर्देशन में मजदूर लगातार कार्य कर रहे हैं। कंपनी के लोगों का कहना है कि जैसे ही कहीं से भी सड़क बंद होने की सूचना आ रही तत्काल जेसीबी के माध्यम से मार्ग को खुलवा दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments