HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: समाज की उन्नति के लिए बालिकाओं को शिक्षित करना जरूरी—ओ​शीन

Almora News: समाज की उन्नति के लिए बालिकाओं को शिक्षित करना जरूरी—ओ​शीन

ADVERTISEMENTS

—महिला थाने में महिला दिवस कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर
—कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी रही कार्यक्रम का आकर्षण
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज महिला थाना अल्मोड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को जागरूक करने और लड़कियों को शिक्षित करने पर खासा जोर दिया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में लगा,​ जिसमें महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हुई। वहीं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही।

यह कार्यक्रम उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक की प्रेरणा एवं जिलाध्यक्ष डॉ. नंदिता के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ओसीन जोशी ने महिलाओं की जागरूकता की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि आज महिलायें पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाओं को समानता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को शिक्षा देनी चाहिये, ताकि उनसे एक नये शिक्षित समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि हमें एक जागरुक नागरिक के रूप में अशिक्षित समाज के लोगों को बालिका शिक्षा के​ लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे पहले अतिथिगणों महिला अस्पताल की सीएमएस डा. प्रीति पंत व डॉ. हेमलता व मेडिकल स्टॉफ का पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर डा. प्रीति पंत व डा. हेमलता ने महिलाओ में होने वाले कैंसर ( सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, ओवेरी कैंसर आदि) तथा उनके प्रकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत थाने में महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला थानाध्यक्ष/नोडल Upwwa बरखा कन्याल ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments