HomeUttarakhandAlmoraISD के मास्टर ट्रेनरों ने दिया विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण का प्रशिक्षण

ISD के मास्टर ट्रेनरों ने दिया विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण का प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS

👉 न्याय पंचायत पनुवानौला में आयोजन

पनुवानौला/अल्मोड़ा। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर आई.एस.डी. किच्छा के मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण न्याय पंचायत पनुवानौला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रदान किया गया।

इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट Institute Of Social Development (ISD) किच्छा, उधम सिंह नगर के मास्टर ट्रेनरों मीरा परिहार, पूजा खड़का, अशोक सिंह खड़का, मनोज पांडे द्वारा वार्ड सदस्यों एवं कार्मिकों को यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्रशिक्षण के दौरान सतत विकास लक्ष्यों की 09 थीम के बारे में बताया गया। जिनमें क्रमश: गरीबी मुक्त उन्नत आजीविका गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ और हरा-भरा गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे युक्त गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन युक्त गांव, महिला हितैषी गांव की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

इस कार्यक्रम में विकास से संबंधित बहुत सारी जानकारी दी गई। जिसमें मीरा परिहार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना व दीनदयाल किसान कल्याण योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में पनुवानौला, क्वेराली, गिरचोला, सेला, मनिआगर, खोला, बीना, काना, आरतोला, बानठोक आदि
गांवों से लोगों ने उपस्थिति दी। प्रशिक्षण में प्रेमा देवी, पुष्पा जोशी, मोहन चंद्र पाण्डे आदि भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments