HomeUttarakhandAlmoraIPS Rachita Juyal: जानिए, कौन हैं अल्मोड़ा की नई एसएसपी रचिता जुयाल

IPS Rachita Juyal: जानिए, कौन हैं अल्मोड़ा की नई एसएसपी रचिता जुयाल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। IPS रचिता जुयाल को SSP अल्मोड़ा बनाया गया है। वहीं अल्मोड़ा के एसएसपी प्रदीप कुमार राय को सेनानायक 40 वाहिनी पीएसी में तैनात किया गया है।

ज्ञात रहे कि रचिता जुयाल ने साल 2015 में UPSC क्लियर किया था और आईपीएस अधिकारी बन गईं थी। उनके पिता भी पुलिस सेवा में रहे हैं। पिता की प्रेरणा से ही उन्होंने भी पुलिस सेवा में आने का मन बनाया। उल्लेखनीय हे कि इससे पूर्व रचिता जुयाल एडीसी गर्वनर के पद पर तैनात थीं। अब तबादला होने पर उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

वहीं आईपीएस अमित श्रीवास्तव, जो कि द्वितीय पुलिस एसपी के पद पर तैनात थे, उन्हें एडीसी गर्वनर का पद सौंपा गया है। इसके अलावा आईपीएस प्रदीप कुमार राय इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अल्मोड़ा के पद पर तैनात थे, जिन्हें सेनानायक 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार में तैनात किया गया है।

रचिता इससे पूर्व बागेश्वर की एसपी भी रह चुुकी हैं। साल 2020 में वह (बागेश्वर की पुलिस कप्तान) राज्यपाल उत्तराखंड राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की नई एडीसी बन गई थीं।

काठगोदाम से चलने वाली नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments