सीएनई सहयोगी, सोमेश्वर यहां थाना पुलिस ने एक दुपहिया सीज कर ली, जबकि नौ अन्य वाहनों का चालान कर दिया। सोमेश्वर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या डीएल 13 एसएच को रोककर चेक करने पर पाया कि चालक के पास ड्राइंविंग लाइसेंस नहीं है और न ही वैध कागजात हैं। इस पर चालक मुकुल राना पुत्र गिरधारी सिंह राना निवासी सुनाड़ी सोमेश्वर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नौ अन्य वाहनों का चालान कर लिया और उनसे मौके पर ही 4500 रुपये का जुर्माना जमा करवाया। एक वाहन का चालान न्यायालय को प्रेषित कर दिया।