HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों की जांच शुरू

हल्द्वानी : बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों की जांच शुरू

हल्द्वानी | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नैनीताल जिले में राज्य के बाहरी व्यक्तियों द्वारा भूमि खरीदने के लिए अनुमति की शर्तों के उल्लंघन के मामलों की जांच कराए जाने को लेकर नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह को निर्देश देने के बाद जिलाधिकारी के द्वारा जिले के सभी उप जिलाधिकारियों को आदेश जारी करते हुए विशेष अनुमति लेकर खरीदी गई जमीनों की जांच 15 दिन के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद इसको लेकर उप जिलाधिकारी ने कार्यवाही शुरू करने की बात कही है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी, परितोष वर्मा ने बताया कि नैनीताल जिले में बाहरी लोगों द्वारा खरीदी गई जमीनों की जानकारी जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बाहरी लोगों के द्वारा जिले में कितनी तहसील के अंतर्गत जमीन खरीदी गई है इसके लिए सभी की जांच के लिए तहसील को आदेश किये गए हैं, एसडीएम, परितोष वर्मा ने बताया की खरीदी गई जमीनों को जो उद्देश्य बता कर खरीदा गया है अगर उसमें बताया गए उद्देश्य के अलावा कोई और कार्य किया जा रहा होगा तो उन सभी की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी और सभी पर जेड ए अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments