HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: प्री—पीएचडी के लिए अर्ह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

Almora News: प्री—पीएचडी के लिए अर्ह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में कला संकाय के विभिन्न विभागों प्री—पीएचडी के लिए अर्ह हो चुके अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। पहले दिन कला संकाय के विभिन्न विभागों में पीएचडी के लिए साक्षात्कार हुए।

विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि प्री पीएचडी के लिए अर्ह हो चुके हिंदी, अर्थशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत, संस्कृत, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, सांख्यिकी विषयों में प्री—पीएचडी के लिए 214 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। उन्होंने बताया कि दिनांक 24 फरवरी को विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों के साक्षात्कार आयोजित होंगे।

साक्षात्कार में निरीक्षक के तौर पर प्रो. जगत सिंह बिष्ट (निदेशक, शोध एवं प्रसार), प्रो. एसके जोशी, प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट (अधिष्ठाता छात्र प्रशासन), प्रो. केसी जोशी (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), प्रो. पुष्पा अवस्थी (संकायाध्यक्ष कला), प्रो. जया उप्रेती (संकायाध्यक्ष विज्ञान), प्रो. भीमा मनराल (संकायाध्यक्ष, शिक्षाशास्त्र), प्रो. सोनू द्विवेदी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला) शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments