HomeBreaking Newsशिमला ब्रेकिंग : कल से शुरू हो जाएंगी एचआरटीसी की अंतरराज्यीय बस...

शिमला ब्रेकिंग : कल से शुरू हो जाएंगी एचआरटीसी की अंतरराज्यीय बस सेवाएं, पहल इन 25 रूटों पर दौड़ेंगी नॉ एसी बसे – बिक्रम सिंह

शिमला। परिवहन मन्त्री बिक्रम सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने कल यानी 14 अक्तूबर से हिमाचल पथ परिवहन निगम की अंतरराज्यीय बस सेवाओं के परिचालन का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में 25 रूटों पर अंतरराज्यीय बस सेवाएं आरम्भ की जाएंगी। इनमें चंडीगढ़, पठानकोट, बद्दी, होशियारपुर, लुधियाना, अम्बाला, हरिद्वार इत्यादि प्रमुख हैं। अंतरराज्यीय रूटों पर सिर्फ गैर-वातानुकूलित (नाॅन-एसी) बसें ही चलाई जाएंगी। अंतरराज्यीय बस रूटों में रात्रि बस सेवाएं भी सम्मिलित की गई हैं।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

नालागढ़ : नगर परिषद के चुनावों को लेकर एसडीएम कार्यालय में बैठक, जाली वोटों का मुद्दा उठा

उन्होंने कहा कि नवरात्रों और त्योहारों के मद्देनजर लोगों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। पिछले कुछ समय से आम लोग भी अंतरराज्यीय बस सेवाएं आरम्भ करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अन्य राज्यों के लिए भी अंतरराज्यीय बस सेवाओं का परिचालन आरम्भ किया जाएगा।

रुद्रपुर ब्रेकिंग : पार्षद की हत्या के 16 घंटे के भीतर घर में गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बच्ची को जन्म

परिवहन मन्त्री ने कहा कि अंतरराज्यीय रूटों पर बसों के परिचालन के लिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी दिशा-निर्देशों का सख़्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments