HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: बूथों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की जांच व पूर्व ट्रायल के...

Bageshwar News: बूथों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की जांच व पूर्व ट्रायल के आदेश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के संबंध में बैठक लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने जनपद में वेब कास्टिंग वाले 188 बूथों पर कनेक्टिविटी व विजिबिलिटी की जांच कर कैमरों को संयोजित करते हुए मतदान से पूर्व कम से कम दो बार ट्रायल करने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिये।

उन्होंने आगामी 10 फरवरी तक सभी मतदान बूथों को अनिवार्य रूप से सैनेटाईज करने के भी निर्देश दियें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को उनके विधानसभा के अंतर्गत चिन्हित वेबकास्टिंग हेतु बूथों का स्वंय निरीक्षण करते हुए इंटरनेट कनेक्टिविटी जांच के साथ ही पूर्व ट्रायल कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी, जोनल व सैक्टर मजिस्टे्रट को अपने-अपने क्षेत्रों के सभी बूथों पर कोविड प्रोटोकाल का परिपालन के लिए व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने को कहा, साथ ही मतदान के दौरान मेडिकल वेस्ट जैसे हैंड गलब्स, मॉस्क, वेस्ट केलेक्शन व डिस्पोज का कार्य नगरीय क्षेत्रों में आने वाले बूथों के लिए नगर निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत द्वारा 10 फरवरी से पूर्व अनिवार्य रूप से सेनेटाईज करना सुनिश्चित करेंगे, जिसके नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी होंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक बूथ पर मॉस्क, सैनेटाईज, थर्मल स्क्रीनिंग व कार्मिको के लिए पीपीई किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, जिला विकास अधिकारी सुनीता टम्टा, परियोजना निदेशक संजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनीता टम्टा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments