HomeUttarakhandUdham Singh Nagarशान्तिपुरी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

शान्तिपुरी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

ADVERTISEMENTSAd

शान्तिपुरी। शान्तिपुरी के स्वतंत्रा सेनानी ग्राम सभा ज्वाहर नगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्र के कलाकारों द्वारा किए गए वहीं कार्यक्रम में क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने भागीदारी की इधर कार्यक्रम में पहुंची क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला की धर्मपत्नी शाशि शुक्ला ने कार्यक्रम में पहुंचकर महिलाओं के सम्मान में अपने वक्तव्य रखें कार्यक्रम में आई महिलाओं के द्वारा यह बताया गया कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है जिसको लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है लेकिन महिलाओं के सम्मान के लिए एक दिन ही नहीं प्रतिदिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए क्योंकि महिला अनेक रूपों में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

यहां स्वतंत्रा सेनानी ग्राम सभा ज्वाहर नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में अयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। वहीं कार्यक्रम में क्षेत्र के कलाकारों ने कुमाऊं की संस्कृति सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये तथा महिलाओं को जागरूक किया।

इधर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष दीपा कांडपाल ने क्षेत्र एंव प्रदेश वासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह से पुराने समय में महिलाओं को बराबर का दर्जा नहीं दिया जाता था लेकिन जैसे जैसे समय परिवर्तन हो रहा है वैसे वैसे महिलाओं को बराबर का सम्मान दिया जाने लगा है लेकिन आज भी कुछ प्रतिशत अशिक्षा होने की वजह से कुछ जगहों पर महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है इस कार्यक्रम के माध्यम से हम लोगो ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया हैं तथा उन्हें जागरूक करने का काम किया ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सके स्वावलंबी बन सके और आत्मनिर्भर हो सकें इन सारी चीजों को इन कार्यक्रमों के माध्यम से बताने का प्रयास किया गया।

इधर क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला की धर्मपत्नी शशि शुक्ला ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत के द्वारा नारी शक्ति मिशन के तहत भी तमाम ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे समाज में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों को रुकते हुए उन पर लगाम लगाने का काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, जेस्ट ब्लाक प्रमुख नीरज टाकुली, क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला की पत्नी शाशि शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पिंकी डिमरी , टीसी लता पटवाल, बीटीसी पंकज कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, सुरेश गंगवार, जिला पंचायत सदस्य दीपा आर्य, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय और राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र पटवाल, राज्य आंदोलनकारी विक्की पाठक, युवा नेता एवं राज्य आन्दोलनकारी ललित काडंपाल, दीपू भट्ट आदि लोग मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय खाती और आमिता मेहरा ने सयुक्त रूप से किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments