HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: रुक—रुक कर जिले में बारिश का सिलसिला जारी, सात सड़कों...

Bageshwar News: रुक—रुक कर जिले में बारिश का सिलसिला जारी, सात सड़कों पर यातायात ठप, पेयजल व्यवस्था चरमराई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बीती रात कपकोट क्षेत्र में बारिश हुई। जिसके कारण सात सड़कों पर यातायात बंद हो गया है। सरयू का जलस्तर बढ़ने से पेयजल व्यवस्था भी चरमराने लगी है। शनिवार को आसमान में बाछल छाए रहे और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

ADVERTISEMENTSAd

ढालन-खुनौली-मजवे किमी पांच में पेड़ गिर जाने के कारण बंद हो गया है। कमेड़ीदेवी-भैसूड़ी मोटर मार्ग किमी 19 में बंद है। कंधार-सिरमोली-लोहागड़ी सड़क गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण किमी एक और दो में यातायात के लिए बंद हो गई है। इसके अलावा बालीघाट-दफौट-चौंरा-भैंरू मोटर मार्ग किमी दो में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग किमी 15 में पुलिस क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद है। बघर किमी सात, शामा-लीती-गोगिना किमी छह और आठ में भारी मात्रा में मलबा आने से बंद हो गई है।

इधर, बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण पेयजल योजनाएं प्रभावित होने लगी हैं। कठायतबाड़ा, तहसील रोड, मंडलसेरा आदि स्थानों पर पानी की आपूर्ति चरमराने लगी है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बारिश के कारण बंद सड़कों को खोलने के लिए लोडर मशीन लगाई गई है। पेयजल और बिजली आपूर्ति फिलहाल सुचारू है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments