HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: खनन क्षेत्र में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बागेश्वर: खनन क्षेत्र में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

ADVERTISEMENTS

✍️ डीएम अनुराधा पाल ने ली जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की समीक्षा जिलाधिकारी ने की। कार्यदायी संस्थाओं को अवशेष निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कार्यालय को यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। खनन क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क मार्ग जैसे जरूरी कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करेंगे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि खनन न्यास निधि से जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान होगा। लोगों को सुलभ सुविधाएं प्रदान की जाएगी। कार्य समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। नियमानुसार उपयोगिता प्रमाण पत्र व थर्ड पार्टी की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। बैठक में अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी ने बताया कि 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए हैं। तीन कार्यो की यूसी दी गई है। नौ कार्यो की यूसी भेजी जानी है। कपकोट क्षेत्र में पांच कार्य पूर्ण कर लिए हैं।

अधिशासी अभियंता जल संस्थान सीएस देवड़ी ने बताया कि चार में तीन कार्य पूरे हो गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन ने बताया कि आठ के सापेक्ष पांच कार्य पूरे कर लिए हैं।
बैठक में उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विमल सूंठा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. देवेश चौहान, खनन अधिकारी जिज्ञासा बिष्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments