HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर विधानसभा उपचुनाव: मतदान की गोपनीयता बनाई रखने के निर्देश

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव: मतदान की गोपनीयता बनाई रखने के निर्देश

👉 बूथ के भीतर मोबाइल फोन रहेगा पूर्ण प्रतिबंधित
👉 पीठासीन व मतदान अधिकारियों को अंतिम ट्रेनिंग

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सावधानी पूर्वक संपादित करें। निष्पक्ष व शालीन आचरण बनाए रखें। प्रात: समय से माक पोल कराएं। निर्धारित समय से मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। मतदान प्रारंभ होने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देंगे। प्रत्येक दो घंटे में पोल की सूचना भी नियमित पोल समाप्ति तक देंगे। मतदान की गोपनीयता बनाए रखें। बूथ के भीतर मोबाइल फोन पूर्णत: प्रतिबंधित होगा।

डिग्री कालेज में विधानसभा उप निर्वाचन को तैनात पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के साथ ही जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट को मास्टर ट्रेनरों ने अंतिम प्रशिक्षण दिया। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि पीठासीन अधिकारी हस्तपुस्तिका का भलीभांति अध्ययन कर लें। मतदान में पीठासीन अधिकारी व मतदान कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मतदान कर्मी टीम भावना से मिलजुल कर निर्वाचन कार्य करें।

रिटर्निंग आफिसर हरगिरि ने कहा सभी मतदान पार्टियां बूथ पर पहुंचने की सूचना अनिवार्य रूप से देंगे। रात्रि विश्राम बूथ पर ही करना सुनिश्चित करेंगे। बूथ पर ही भोजन की व्यवस्था की गई है। किसी का भी आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर में संचरण करेंगे। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही प्रत्येक दो घंटे की मतदान सूचना संकलित कर कंट्रोल रूम और आरओ को बताएंगे। ब्रीफिंग के उपरांत मतदान कार्मिकों को मतदान सामग्री (थैला) और मानदेय भी वितरित किया गया। साथ ही मतदान सामग्री को उपलब्ध सूची से मिलान करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्ट्रेट सभागार पर सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार ने माइक्रो आब्जर्वरों की ब्रिफिंग की। उन्होंने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार मतदान प्रक्रिया को केवल आब्जर्वर करेंगे। मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे। मतदान समाप्त होने के उपरांत अपनी रिपोर्ट नोडल अधिकारी को सौंपना सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरीश पोखरिया, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जीएस सौन, नोडल अधिकारी माइक्रो आब्जर्वर एनआर जौहरी, मास्टर ट्रेनर दीप जोशी, डा. राजीव जोशी, नोडल खानपान मनोज बर्मन, बैरिकेडिंग रमेश चंद्रा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments