HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: हेलेन केलर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

Almora News: हेलेन केलर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

ADVERTISEMENTS

—पालिका अल्मोड़ा में मनाया 143वां जन्मदिन
—मंजू दानू समेत प्रतियोगिता में अव्वल बच्चे सम्मानित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रसिद्ध समाज सेविका हेलेन केलर का 143वां जन्मदिवस आज यहां नगर पालिका सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन व हेलेन केलर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए मुख्य अतिथि डा. अरुण पंत ने किया।

इस मौके पर डॉ. जेसी दुर्गापाल ने हेलेन केलर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके कार्य समाज के लिए बेहद प्रेरणादायी हैं। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, रीता जोशी, मनोज सनवाल, मनोरमा जोशी, हेम चन्द्र जोशी, प्रकाश जोशी आदि ने अपने विचार रखते हुए समाज सेविका के कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्य करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में आनन्द सिंह बगडवाल, पीएस सत्याल, आनन्द बल्लभ लोहनी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, मोहन सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, शंकर दत्त भट्ट, आशा कर्नाटक, शान्ति साह, पुष्पा सती, मनोहर सिंह नेगी, सुनयना मेहरा, आशा पंत, रुप सिंह बिष्ट, कमल बिष्ट, शोभा जोशी, पान सिंह, रश्मि, स्वाति, तनुजा, अभिषेक कनवाल आदि कई लोग शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएस राना व संचालन चन्द्रमणि भट्ट ने किया जबकि सभी ने कार्यक्रम के लिए डा. उषा बोरा का आभार व्यक्त किया गया।
ये लोग हुए सम्मानित

जन्मदिवस कार्यक्रम पर अतिथियों द्वारा मंजू दानू को माधवी स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। महिला कल्याण संस्था की रीता दुर्गापाल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर गत 15 जून 2022 को आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में प्रतीक बिष्ट को प्रथम, श्रेया बिष्ट को द्वितीय व साक्षी मेहरा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया जबकि सीनियर वर्ग में भूमिका भाकुनी को प्रथम, दिया बिष्ट को द्वितीय व वन्दना तिवारी को तृतीय पुरस्कार अतिथियों द्वारा दिया गया। यह पुरस्कार केएस बोरा की स्मृति में दिए गए। नगद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments