HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: निरीक्षक, उप निरीक्षक व अपर उप निरीक्षक सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी

अल्मोड़ा: निरीक्षक, उप निरीक्षक व अपर उप निरीक्षक सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी

ADVERTISEMENTSAd

👉 लंबी सेवा के लिए सम्मानित किया, सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना
👉 कुशल व्यवहार व बेहतर कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले यातायात निरीक्षक हरड़िया भी सेवानिवृत्त

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज यहां पुलिस परिवार की ओर से विभाग से सेवानिवृत्त होने पर यातायात निरीक्षक समेत एक उप निरीक्षक व एक अपर उप निरीक्षक को भावभीनी विदाई दी। उन्हें सफलतापूर्वक लंबी सेवा देने के लिए सम्मानित करते हुए उपहार भी भेंट किए और सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना की।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस लाइन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह आयोजित हुआ। जिसमें सीओ विमल प्रसाद समेत पुलिस स्टाफ ने निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया, उप निरीक्षक दूरसंचार राजीव गुरुरानी व अपर उपनिरीक्षक विजय सिंह रावत को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी। सेवानिवृत्त हुए तीनों अधिकारियों ने अपनी लंबी सेवाकाल के अनुभवों को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया और सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया के पुलिस विभाग में रहते कुशल व्यवहार, कार्यशैली, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी की सराहना की। विदाई समारोह में तीनों अधिकारियों को फूलमाला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उपहार भेंट किए। साथ ही उनके सपरिवार सुखी व स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी। यहां उल्लेखनीय है कि निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया ने पुलिस विभाग में जिला पिथौरागढ़, नैनीताल, आईआरबी रामनगर एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 40 वर्ष, 08 माह की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की। उप निरीक्षक दूरसंचार राजीव गुरुरानी ने जनपद बरेली (उ.प्र.), नैनीताल, बागेश्वर एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 37 वर्ष, 06 माह, 16 दिन की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की। अपर उप निरीक्षक विजय सिंह रावत ने जनपद शाहजहांपुर (उ.प्र.), जनपद टिहरी गढ़वाल, उधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 40 वर्ष व 08 माह की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की।

समारोह का संचालन उप निरीक्षक मोहित कुमार ने किया। विदाई समारोह में सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेन्द्र कुंवर, निरीक्षक एलआईयू कमल पाठक, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक यातायात सर्किल रानीखेत राजेन्द्र सिंह रावत, उप निरीक्षक (एम) पुष्पा भट्ट (आंकिक), उप निरीक्षक (एम) हीरा सिंह (प्रधान लिपिक), टीएसआई अयूब अली, टीएसआई सुमित पाण्डे सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments