HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: लंबी सेवा के बाद निरीक्षक एवं उप निरीक्षक सेवानिवृत्त, भावभीनी...

अल्मोड़ा न्यूज: लंबी सेवा के बाद निरीक्षक एवं उप निरीक्षक सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस दूरसंचार सेवा के निरीक्षक सुरेश चंद्र तथा उप निरीक्षक नैन सिंह कन्याल लंबी सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्हें सेवानिवृत्ति पर यहां पुलिस लाइन सभागार में स्टाफ की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।
निरीक्षक सुरेश चंद्र ने विभाग में 37 साल 7 माह और उप निरीक्षक नैन सिंह कन्याल ने 40 साल 1 माह सेवा दी। सेवानिवृत्त होने पर पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह व अन्य अधिकारी—कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और लगन से कार्य किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने उन्हें पुलिस स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर से सम्मानित किया। सभी ने उनके सपरिवार स्वस्थ्य रहने एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। विदाई कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, एसआई आनन्द बल्लभ पन्त संचार, एसआई कालू चन्द सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments