HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा, हे राम : आज मिले 11 संक्रमितों में 02 साल का...

अल्मोड़ा, हे राम : आज मिले 11 संक्रमितों में 02 साल का मासूम भी कोरोना पॉजिटिव

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज सोमवार को मिले 11 पॉजिटिवों में एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 149 पहुंच चुकी है, जबकि इनमें से 75 मरीज स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आज द्वाराहाट से 2, स्याल्दे — 2, सल्ट — 1, ताड़ीखेत — 1, चौखुटिया—3, 01 — हवालबाग तथा 01 पॉजिटिव केस धौलादेवी से मिला है। इस सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए गत 17 जून को भेजे गए थे। वहीं आज जिले से 75 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए लैब को भेजे गए हैं। वहीं समाचार लिखे जाने तक आज की तारीख में संपूर्ण जिले से कुल 2770 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 2057 के सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि, 149 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली है। जिसमें से 528 सैंपल का परिणाम आना बाकि है। अब तक यहां दो मरीजो की मौत भी हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments