HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत: कड़ाकोट के जंगल में लगी आग, ऐप से मिली सूचना

रानीखेत: कड़ाकोट के जंगल में लगी आग, ऐप से मिली सूचना

— वन विभाग की टीम ने जाकर बुझाई, फैलने से बचाई

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत: मंगलवार को रानीखेत वन क्षेत्र के सौनी अनुभाग अंतर्गत वन पंचायत कड़ाकोट के जंगल में आग की घटना घटी, लेकिन इसकी सूचना तत्काल उत्तराखंड फॉरेस्ट फायर ऐप से मिल गई। इसके तुरंत बाद वन विभाग व फायर वॉचरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और उस पर काबू पा लिया। टीम के सफल प्रयासों से आग भयंकर रूप धारण नहीं कर सकी।

ADVERTISEMENTSAd

सूचना पर वन दारोगा सुनील कुमार के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को बड़े क्षेत्र में फैलने से रोक लिया। बताया जा रहा है कि आग की इस घटना में बड़ा नुकसान नहीं हुआ। टीम में बीट अधिकारी हिमानी एवं विमल समेत 4 फायर वॉचर व प्लांटेशन वॉचर शामिल रहे।

इधर, वन विभाग रानीखेत के एसडीओ गोकुल पुंडीर ने बताया कि उत्तराखंड फॉरेस्ट फायर ऐप के जरिये सौनी अनुभाग के वन पंचायत कड़ाकोट क्षेत्र में वनाग्नि की सूचना​ मिली थी। तुरंत टीम भेजकर आग बुझाने का काम हुआ, जिसमें सफलता मिलने से आग को फैलने से रोक लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments