HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: हर उपभोक्ता के लिए मानकों की जानकारी—डा. दीपेश

अल्मोड़ा: हर उपभोक्ता के लिए मानकों की जानकारी—डा. दीपेश

ADVERTISEMENTS

👉 राजकीय आदर्श इंका हवालबाग में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में कार्यक्रम
👉 क्विज प्रतियोगिता में अलकनंदा टीम अव्वल, उत्कृष्ट टीमों को नगद पुरस्कार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय के निकटवर्ती राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्र—छात्राओं को विभिन्न मानकों की बारीकियों से रुबरू कराया गया। वहीं छात्र—छात्राओं की टीमें बनाकर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अलकनंदा टीम प्रथम रही। अव्वल रही टीमों को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में स्थापित स्टैंडर्ड क्लब में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में गत शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो के प्रयास व कार्यक्रम बेहद ज्ञानवर्धक हैं और उन्होंने विभिन्न मानकों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस मौके पर भारतीय मानक ब्यूरो के संदर्भदाता डॉ. दीपेश कुमार टम्टा ने मानकों की अवधारणा को विस्तार से बताया और कहा कि इसकी जानकारी को प्रत्येक उपभोक्ता के लिए जरूरी है। उन्होंने हॉल मार्किंग, आईएसआई चिन्ह, एगमार्क आदि के बारे में विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टैंडर्ड क्लब के मेंटर डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि विद्यालय में वर्ष 2021 से मानक क्लब की स्थापना की गई है एवं इसके तहत समय-समय पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं एवं लोगों को जागरूक किया जाता है। इसी कड़ी में पूर्व में स्टैंडर्ड राइटिंग कंपटीशन भी आयोजित किया गया था तथा आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न मानकों की जानकारी दी जा रही है। क्विज प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया और प्रत्येक टीम में 4 सदस्य थे। क्विज प्रतियोगिता 4 राउंड्स में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में हिमांशु भट्ट की अलकनंदा टीम प्रथम, करन की रामगंगा टीम द्वितीय तथा शिवानी पांडे की कोसी टीम तृतीय स्थान पर रही। सुहानी बिष्ट की भागीरथी टीम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रथम टीम को 1000 रुपये, द्वितीय टीम को 750 रुपये, तृतीय टीम को 500 रुपये एवं चतुर्थ टीम को सांत्वना पुरस्कार के रुप में ढाई सौ रुपए नगद प्रदान किए गए।

क्विज प्रतियोगिता का संचालन स्टैण्डर्ड क्लब के को-मेंटर भगवत सिंह बगडवाल ने किया। क्विज प्रतियोगिता के साथ ही चार्ट प्रतियोगिता भी संपादित की गई। चार्ट प्रतियोगिता में शिवानी पांडे की कोसी टीम प्रथम रही। कार्यक्रम में शिक्षक अभिभावक समिति की अध्यक्षा गंगा मेहरा, संजय पांडे, टीडी भट्ट, डॉ. निर्मल कुमार पंत, प्रमोद कुमार पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा एवं कविता जोशी, डोलू धौनी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments