HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : इंदिरा की सरकार को धमकी, निकाले गए उपनल के...

हल्द्वानी न्यूज : इंदिरा की सरकार को धमकी, निकाले गए उपनल के कर्मचारियों की वापसी न हुई तो कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर

हल्द्वानी। सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हरदेश ने प्रदेश सरकार से चेतावनी दी है कि यदि नौकरी से निकाले गए उपनल के कर्मचारियों को तत्काल सेवा में बहाल नहीं किया गया तो कांग्रेस इस मामले को जन जन तक ले जाने के लिए सड़कों पर उतर आएगी। उन्होंने कहा है कि सरकार उपनल के माध्यम से सरकारी नौकरियों में लिए गए कर्मचारियों को तुरंत बहाल करें। उन्होंने कहा जहां एक ओर सरकार नई नौकरियां देने की बात समाचार पत्रों में प्रकाशित करवा कर जनता को भ्रमित कर रही है, वहीं दूसरी ओर पहले से कार्यरत कर्मचारियों की लगातार छंटनी की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिन कर्मचारियों की भी कोरोना काल में छंटनी की गई है या हटाया गया है, उन्हें तत्काल सेवा में वापस लिया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के हित में आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments