HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : श्रीनगर में जनाक्रोश रैली की दौरान बिगड़ी इंदिरा हृदयेश...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : श्रीनगर में जनाक्रोश रैली की दौरान बिगड़ी इंदिरा हृदयेश की तबीयत

ADVERTISEMENTS

श्रीनगर। यहां कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में शामिल होने आई सदन में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश की तबीयत अचानक नासाज हो गई। उन्हें देवप्रयाग में चिकित्सालय में ले जराया गया। उनके पुत्र और एआईसीसी सदस्य सुमित हदयेश ने बताया कि अब वे ठीक हैं और उन्हें देहरादून लाने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल आज श्रीनगर क्षेत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जनाक्रोश रैली का आयोजन किया था। इस रैली में कांग्रेस के लगभग सभी वरिष्ठ नेता शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी रैली के बीच अचानक डा. इंदिरा ह्रदयेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत देवप्रयाग स्थित एक चिकित्सालय में ले जाया गया। सुमित ह्रदयेश के अनुसार उनकी मां को शूगर की समस्या है। चिकित्सकों ने मना करने के बावजूद वे पार्टी की रैली में शामिल होने के लिए श्रीनगर पहुंची। हालांकि अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है और उन्हें लेकर वे जल्दी ही देहरादून के लिए निकलेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments