HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : इंदिरा हृदयेश ने दिया कांग्रेसजनों समेत धरना, अब तो...

हल्द्वानी न्यूज : इंदिरा हृदयेश ने दिया कांग्रेसजनों समेत धरना, अब तो बोलने की आजादी भी छीन रही सरकार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। भाजपा सरकार के कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ आज कांग्रेस ने प्रदेश भर में सांकेतिक धरना दिया। प्रदेश की राजधानी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह तो हल्द्वानी में सदन में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने कांग्रेसी नेताओं के साथ्स बुधपार्क में सांकेतिक धरना दिया।
कोरोना महामारी के कारण लागू अघोषित आपातकाल में भाजपा के तानाशाही रवैये के खिलाफ आज बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में डॉ इंदिरा हृदयेश ने कांग्रेस परिवार संग सांकेतिक धरना दिया।


डॉ.हृदयेश ने कहा कि पीएम केयर फंड में जमा धनराशि का ब्योरा मांगने पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा द्वेष भावना की राजनीति से प्रेरित होकर मुकदमा दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है।

सीएनई की घर बैठे जीतो कैश प्राइज, प्रतियोगिता का दूसरा सवाल देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में पूर्व विधायक और उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और साथियों सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस परिवार के सदस्यों पर मुकदमा दर्ज करना पूर्ण रूप से अलोकतांत्रिक है। और इसी के खिलाफ आज पूरे प्रदेश मे सांकेतिक धरना देकर विरोध व्यक्त किया।
धरना स्थल पर डॉ. इन्दिरा हृदयेश, महेश शर्मा, राहुल छिमवाल, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments