HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : नेता प्रतिपक्ष डा. हृदयेश ने किया एनईईटी व जेईई...

हल्द्वानी न्यूज : नेता प्रतिपक्ष डा. हृदयेश ने किया एनईईटी व जेईई परीक्षाओं का विरोध

हल्द्वानी। देश भर के छात्रों के भारी विरोध के बावजूद सरकार मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश के लिए होने वाली एनईईटी, जेईई की परिक्षाओं के आयोजन के फैसले के खिलाफ सदन में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने बयान दिया है। उनका कहना है कि कोरोना काल में जब देश व प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। तथा उत्तराखंड में भू—स्खलन से कई मार्ग अवरूद्ध हैं। एवं देश के कई हिस्सों में बाढ़ का भीषण प्रकोप जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ऐसी स्थित में नीट तथा जेईई की परीक्षाओं का आयोजन कराना जिसमें लाखों बच्चे प्रतिभाग करते हैं। यह उचित नहीं है। सभी बच्चों के अभिभावक कोरोना संक्रमण से अपने बच्चों को बचाने के लिए सोशल डिस्टेसिंग एवं अन्य गाइड लाइनों का पालन कर रहे हैं। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में परीक्षाओं के आयोजन से बच्चों में संक्रमण फैलने का खतरा है।

कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश के छात्रहितों को ध्यान में रखकर उनकी मदद के लिए उनके साथ खड़ी है। तथा उनकी सुरक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि दिन पर दिन बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए छात्रों की सुरक्षा हेतु नीट व जेईई की परीक्षाएं स्थगित करने के लिए अतिशीघ्र निर्णय लिया जाए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments