HomeCovid-19कोरोना अपडेट : देश में पिछले 24 घंटों में 38 हजार से...

कोरोना अपडेट : देश में पिछले 24 घंटों में 38 हजार से अधिक नए कोरोना केस

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही और इस दौरान 44 हजार लोगों ने इस महामारी को मात दी। देश में रविवार को 25 लाख 23 हजार 089 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। अब तक 68 करोड़ 75 लाख 41 हजार 768 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,948 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 30 लाख 27 हजार 621 हो गया है। इस दौरान 43 हजार 903 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 21 लाख 82 हजार हो गई है।

Rudrapur : यहां पति ने पाटल से गर्दन पर वार कर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, मौके पर पहुंची पुलिस, हत्यारोपी गिरफ्तार

इसी अवधि में सक्रिय मामले 5,174 घटकर चार लाख 4 हजार 874 पहुंच गये हैं। इस दौरान 219 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,40,752 पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.23 फीसदी पहुंच गयी जबकि रिकवरी दर बढ़कर 97.44 फीसदी हो गई और मृत्यु दर 1.33 फीसदी है।

Uttarakhand : यहां मनरेगा में काम कर रही महिला की पत्थरों की चपेट में आने से मौत, एक घायल

UK Breaking : संरक्षित प्रजाति की ‘जंगली बिल्ली’ की वाहन की चपेट में आने से मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments