HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : उनि इन्दर सिंह ढैला और रमेश बोहरा को मिला Corona...

अल्मोड़ा : उनि इन्दर सिंह ढैला और रमेश बोहरा को मिला Corona warriors of the day का सम्मान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। ज्ञातव्य हो कि वरिष्ठ पुलिस अ​धीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ऐसे पुलिस कार्मिक व आम नागरिकों को सम्मानित किये जाने का सिलसिला चल रहा है, जो कोरोना काल में अपने दायित्वों का बड़ी कुशलता से निर्वहन करते हुए एक कोरोना योद्धा की तरह कार्य कर रहे हैं। प्रतिदिन ऐसे लोगों का चयन करके उन्हें Corona warriors of the day का सम्मान दिया जा रहा है। इसी क्रम में उनि इन्दर सिंह ढैला थाना भतरौजखान द्वारा मोहान बैरियर में कर्तव्य निष्ठता के साथ ड्यूटी में तैनात रहकर बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग/क्वारंटाइन हेतु जागरूक करते हुए उन्हें उनके गन्तव्य को भेजने में अहम भूमिका निभाई जा रही है। वहीं रमेश बोहरा उर्फ हनी पुत्र राजेन्द्र बोहरा, निवासी होटल शिखर के सामने माल रोड़, कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के चलते फील्ड ड्यूटी में तैनात कोरोना वारियर्स पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन सूक्ष्म जलपान एवं मास्क वितरित किये जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। दोनों योद्धाओं को आज Corona warriors of the day का सम्मान दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments