HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : मीडिया सेंटर में सादगी से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,...

हल्द्वानी न्यूज : मीडिया सेंटर में सादगी से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अति. जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट ने किया झंडारोहण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

देश का 75वां स्वाधीनता दिवस मीडिया सेन्टर हल्द्वानी में सादगी के साथ मनाया गया। अति जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट ने पत्रकार बन्धुओें के साथ सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी मे श्री बिष्ट ने कहा कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है, जहाँ धर्म की आजादी के साथ ही विकास की पूर्ण स्वतन्त्रता है। शहीदों को नमन करते हुए उन्होनें कहा कि हमें देश की आजादी के तमाम शहीदों एवं स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों के सपनों के अनुरूप सबल, विकसित एवं सशक्त भारत का निर्माण करना है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को स्वतन्त्रा दिवस की शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम में पत्रकार सुरेश पाठक, गुरमीत सिह, डॉ. जेड.ए. वारसी, दया जोशी, सर्वेेन्द्र बिष्ट, सलीम, कुलदीप रौतेला, संजय रावत, हेमेन्द्र सिंह, त्रिभुवन बाली, अंकुर शर्मा, सचिन जोशी, कमल राजपाल, मनोज आर्य के अलावा एमसी जोशी, आन सिह भुवन चन्द्र, महेन्द्र नेगी, सुमित जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments