Almora News : लंबित मांगों को लेकर आशा हेल्थ वर्कर्स की बेमियादी हड़ताल शुरू, भैसियाछाना में प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा भैसियाछाना। एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन व सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ती यूनियन के संयुक्त आह्वान पर…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भैसियाछाना। एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन व सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ती यूनियन के संयुक्त आह्वान पर आशा हेल्थ वर्कस बेमियादी हड़ताल पर चली गई हैं।

शनिवार को भैसियाछाना ब्लॉक समस्त आशा कार्यकर्तियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि उनकी जायज मांगों की लगातार की जा रही अनदेखी के चलते वह ऐसा कदम उठाने के लिए विवश हुए हैं। यह हड़ताल मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल अवधि में कोई भी कार्यकर्ती अस्पताल से जुड़े किसी भी कार्य में भागीदारी नही करेंगी। मामले की​ लिखित सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी भैसियाछाना को दे दी गई है।

प्रदर्शन में आज माया नेगी, नीमा जोशी, बीना जोशी, गंगा देवी, जीवंती देवी, दीपा मेहरा, माधवी मेहता, प्रेमा सुप्याल, रमा सुप्याल, कमला जोशी, पुष्पा देवी, गीता बिष्ट, कला सुप्याल, नीमा जोशी, महिमा नेगी, ममता जीना, मुन्नी टम्टा, इंद्रा रावत, पुष्पा भट्ट, सरोज बिष्ट, चंद्रा डालाकोटी, शोभा देवड़ा, कमला चम्याल, दीपा नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *