HomeUncategorizedजिला योजना में शामिल करें जनोपयोगी प्रस्ताव : डीएम

जिला योजना में शामिल करें जनोपयोगी प्रस्ताव : डीएम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला योजना में ऐसे प्रस्ताव शामिल किए जाएं जो जनता के लिए उपयोगी हों और इसी वित्तीय वर्ष में पूरे हो सकें, ताकि उनका शत-प्रतिशत लाभ जनता तक पहुंच सके। रोजगारपरक योजनाओं को जिला योजना का हिस्सा बनाने पर विशेष जोर दिया।

यह निर्देश उन्होंने जिला योजना 2025-26 की तैयारियों एवं परिव्यय निर्धारण को लेकर आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे ऐसे योजना प्रस्ताव तैयार करें जिनसे किसानों, बागवानों, पशुपालकों और उद्यमियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो। जिला योजना के सभी कार्यों की जीओ टैगिंग अनिवार्य करने के निर्देश दिए। सभी विभाग अपने निर्माण कार्यों की जीओ टैगिंग करवाना सुनिश्चित करें।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इसके साथ ही, कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की विभाग स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण कर निरंतर मॉनिटरिंग करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नई योजनाओं के अनुमोदन से पहले, गतिमान और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन, जिला सांख्यिकी अधिकारी दिनेश रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजुलता यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजय पांडे, जल संस्थान के सीएस देवड़ी, आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments