HomeBreaking Newsवारदात : चढ़ा शराब का सुरूर, दोस्त ने ही कर दी अपने...

वारदात : चढ़ा शराब का सुरूर, दोस्त ने ही कर दी अपने जिगरी की हत्या

ADVERTISEMENTS

✒️ उत्तराखंड में सनसनखीज वारदात, हत्यारोपी की तलाश में दबिशें

सीएनई रिपोर्टर। यहां शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच हुए विवाद ने भयानक रूप ले लिया। तैश में आकर एक ने अपने ही साथी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार है और पुलिस तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार के लक्सर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायघटी गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां निवारत 50 वर्षीय नरेंद्र की अपने ही हमउम्र धर्मपाल से दोस्ती थी। यह लोग अकसर शाम को शराब पिया करते थे। गत शाम भी हमेशा की तरह यह गंगा पार शराब पीने चले गये। इस दौरान शराब के नशे में दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद धर्मपाल ने नरेंद्र की पास ही रखी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर रुड़की के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

🔴 BREAKING NEWS

अल्मोड़ा की नाक कट गई! इजराइली पर्यटक ने दिखाई कड़वी हकीकत

यहाँ क्लिक करें और सच देखें 🎥

इधर सीओ विवेक कुमार व कोतवाल अमरजीत सिंह के अनुसार हत्यारोपित की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। वह जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद ही विवाद की असली वजह सामने आ पायेगी।

शाहरुख खान 300 नशीले इंजेक्शनों व बंदूक के साथ गिरफ्तार

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments