HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी : अल्पसंख्यक महिला प्रशिक्षण का शुभारंभ

कालाढूंगी : अल्पसंख्यक महिला प्रशिक्षण का शुभारंभ

कालाढूंगी। भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के सौजन्य से अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 3 में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति के तत्वावधान में यह शिविर 26 जनवरी तक आयोजित होगा। जिसमें 25 महिलाओं को “नई रोशनी” शिविर के माध्यम से उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाना है। प्रथम दिन वार्ड सभासद मोहम्मद दानिश ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा महिलाओं में नेतृत्व कुशलता और और शिक्षा के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण राबिया द्वारा दिया जाएगा इस दौरान नैनी महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी थापा ने तमाम तरह के महिला अधिकारों व अल्पसंख्यक योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान समिति के सचिव नदीम अहमद, जामा मस्जिद सदर वकील अहमद व इकराम आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments