HomeUttarakhandAlmoraखुशखबरी: अल्मोड़ा नगर में मां पार्वती इंडियन गैस ​एजेंसी का शुभारंभ

खुशखबरी: अल्मोड़ा नगर में मां पार्वती इंडियन गैस ​एजेंसी का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

✍️ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया उद्घाटन, कई अतिथि पहुंचे
✍️ नगर के साथ ही आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सुविधा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर में अब रसोई गैस की कोई कमी नहीं रहेगी और जनता को आसानी से गैस उपलब्ध हो जाएगी। खुशखबरी यह है कि नगर में एक और गैस एजेंसी अस्तित्व में आ गई है। आज यहां चौघानपाटा में मां पार्वती इंडियन गैस सर्विस का शुभारंभ हो गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा समेत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह महरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, जिलाध्यक्ष आलोक कुमार पांडे व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने संयुक्त रुप से रिबन काट व दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री व अल्मोड़ा के सांसद ने कहा कि नगर के बीचों—बीच में खुले मां पार्वती इंडियन गैस सर्विस का लाभ नगर को ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस एजेंसी के सिलेंडरों का वजन लोहे के सिलेंडरों के मुकाबले आधा होता है। एजेंसी के कंपोजिट गैस सिलेंडर आज प्रतिरोधी व विस्फोट प्रूफ होते हैं। उन्होंने एजेंसी के प्रबंधक को बधाई देते हुए लोगों से गैस सर्विस का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इससे पूर्व गैस सर्विस के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह महरा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गैस सुविधा से वंचित कोई भी व्यक्ति मात्र 4,339 रुपये की राशि जमा करके नया कनेक्शन ले सकता है। आज उद्घाटन दिवस को 10 कनेक्शन का वितरण किया गया। उद्घाटन समारोह में नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश सिंह जोशी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, गीता मेहरा, भाजपा उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा, कैलाश गुरुरानी, एडवोकेट देवाशीष नेगी, एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट, जिला पंचायत के अभियंता जगदीश प्रसाद, चंचल जोशी सेवानिवृत्ति इंजीनियर गोपाल सिंह मेहरा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री दीवान आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन सिंह बिष्ट, शंकर चिलवाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा कई अधिकारियों कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments