HomeUttarakhandNainitalवीर नारियों और पूर्व सैनिकों के लिए CSC केंद्र का उद्घाटन

वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के लिए CSC केंद्र का उद्घाटन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर। रविवार को सैनिक विश्राम गृह काठगोदाम में कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय यादव, विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का उद्घाटन किया गया।

वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के लिए CSC केंद्र का उद्घाटन
वीर नारियों और पूर्व सैनिकों के लिए CSC केंद्र का उद्घाटन

यह केंद्र पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की SPARSH और पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित है। यह पहल उन सभी गौरव सेनानियों और वीर नारियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश की सेवा में अपना सब कुछ अर्पित कर चुके हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और वीर नारियां उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य इन मुद्दों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे हमारे गौरव सेनानियों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments