HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पूजा—अर्चना के साथ भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

अल्मोड़ा: पूजा—अर्चना के साथ भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

✍🏿 एलईडी युक्त प्रचार—प्रसार वाहन को किया रवाना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां भाजपा ने जोरशोर से चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में आज अल्मोड़ा विधानसभा के चुनावी कार्यालय का पूजा—अर्चना के साथ शुभारंभ हो गया है। जहां से चुनावी गतिविधियों का संचालन होगा। इसके अलावा आज विशेष प्रचार वाहन भी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।

भाजपा के अल्मोड़ा विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, लोकसभा संयोजक राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा एवं विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र नयाल ने संयुक्त रुप से​ किया। यह कार्यालय टैक्सी स्टेण्ड के समीप होटल शैलेश के परिसर में खुला हैं, जहां विधिवत पूजा—अर्चना करने के बाद चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इसमें अल्मोड़ा विधानसभा के अल्मोड़ा नगर मंडल समेत हवालबाग, अल्मोड़ा ग्रामीण व भैंसियाछाना मंडलों में होने वाली पार्टी की चुनावी गतिविधियां संचालित होंगी। इस कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, महेश नयाल, बीना नयाल, लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, महिपाल बिष्ट, महेश बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, गोपाल जीना, मुकेश गुरुरानी, पूनम पालीवाल, कृष्ण बहादुर सिंह, बालकृष्ण जोशी, रोहित वर्मा, भावना तिवारी, पूरन मसूरी, राजा खान, संजय जोशी, मनोज जोशी, प्रो. बीडीएस नेगी, एड. आजाद खान, पंकज जोशी, प्रकाश बिष्ट, लीला बोरा, ललित खोलिया, अजय वर्मा, किरन पंत, शैलेंद्र साह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रचार वाहन हुआ रवाना

दूसरी ओर आज भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार का शुभारंभ करते हुए अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र में प्रचार—प्रसार के लिए एलईडी युक्त प्रचार वाहन रवाना कर दिया। इसे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर टैक्सी स्टैंड तिराहे से रवाना किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी पक्ष में हर्षोल्लास के साथ नारे लगाए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments