HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: गौ सदन ज्योली में सामूहिक रूप से गौमाताओं को खिलाया...

Almora News: गौ सदन ज्योली में सामूहिक रूप से गौमाताओं को खिलाया गौ—ग्रास

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पितृ विसर्जन के मौके पर आज गौ सेवा न्यास द्वारा निकटवर्ती गौ सदन ज्योली में गौ ग्रास कार्यक्रम आयोजित हुआ। वैदिक धर्म की परंपराओं के अनुसार गौ सदन की गायों को ग्रास दिया गया।

कार्यक्रम में गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि पूर्वजों की लोक कल्याणकारी परम्पराओं का सदभाव से कायम रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गौ माता, ब्राह्मणों व पूर्वजों को तृप्त करना तर्पण कहलाता है । उन्होंने गौशाला में आज गौ ग्रास खिलाने के लिए लिए पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व उप शिक्षा निदेशक विपिन चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुआ जबकि संचालन पूरन चंद्र तिवारी ने किया।

गौ ग्रास चन्द्रमणि भट्ट की देखरेख मे तैयार किया गया। इस अवसर पर कटारमल के ग्राम प्रधान बलवन्त सिह बिष्ट, पीएस बोरा, एमसी काण्डपाल, सतीश चन्द्र, महेन्द्र सिहं, यशवन्त परिहार, मनोज लोहनी, भुवन आर्य, डा. जेसी दुर्गापाल समेत कई लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments