HomeBreaking Newsसेना में जाने की चाह में टूट गया होनहार छात्र करन, दुनिया...

सेना में जाने की चाह में टूट गया होनहार छात्र करन, दुनिया को कहा अलविदा

ADVERTISEMENTS

भर्ती में बार—बार असफल होने से डिप्रेशन में था युवक

सीएनई रिपोर्टर। लालकुआं

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हल्दूचौड़ के जग्गी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। सेना में भर्ती होने के लिए वर्षों से प्रयासरत 24 वर्षीय मेधावी छात्र करन कांडपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लंबे समय से प्रयास करने के बावजूद सेना में चयन न होने के कारण करन मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहा था।

करन पूर्व सैनिक नवीन चंद्र कांडपाल का इकलौता बेटा था। वह हाल ही में लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, हल्द्वानी से बीएससी फाइनल परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर चुका था। पढ़ाई में होनहार और व्यवहार में शांत स्वभाव का करन, भारतीय सेना में सेवा करने का सपना लेकर कई बार भर्ती में गया, लेकिन बार-बार असफलता ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार को करन को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। हालांकि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के असली कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, करन को कई बार काउंसलिंग के लिए भी बुलाया गया था, लेकिन बीएससी के बाद वह कॉलेज आना बंद कर चुका था। परिवार और कॉलेज के शिक्षकों के अनुसार, वह बेहद संवेदनशील और अनुशासित छात्र था, जो देशसेवा को लेकर समर्पित था।

करन की आकस्मिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी छोटी बहन अभी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। पूरे गांव में मातम का माहौल है, और लोग इस युवा की असमय मौत से स्तब्ध हैं।

जांच जारी है: लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments